पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीआरएम ने देखी रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाएं, दिए दिशा निर्देश

डीआरएम ने देखी रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाएं, दिए दिशा-निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरूपगंज में डबल लाइन का किया निरीक्षण

उत्तरपश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक नरेश सलेचा गुरुवार को आबूरोड पहुंचे तथा स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां पहुंचने के बाद डीआरएम ने स्टेशन पर लाबी का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद वे आरपीएफ थाने पहुंचे, जहां उन्होंने भवन व्यवस्थाओं को देखा। यात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया तथा सुविधाओं की जानकारी ली। यहां से वे स्टेशन के बाहर टैक्सी स्टैंड परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने दुपहिया वाहन अन्य वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था देखी। इसके बाद वे सिरोही रोड रेलवे स्टेशन अन्य व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए रवाना हुए।

इस मौके उनके साथ मंडल तथा स्थानीय अधिकारी भी थे। डीआरएम के दौरे के कारण स्टेशन के बाहर नो पार्किंग स्थल पर पुलिस लगा कर वाहनों को खड़ा नहीं करने दिया गया, जिससे स्टेशन परिसर साफ सुथरा नजर आया। वहीं यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ा। आम दिनों में यहां सैकड़ों की संख्या में वाहन खड़े रहते हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आबूरोड. डीआरएमने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।