पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानदेय को लेकर विवाद ग्रामीणोंने स्कूल पर लगाया ताला

मानदेय को लेकर विवाद ग्रामीणोंने स्कूल पर लगाया ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोडिय़ाफली स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल का मामला

भास्करन्यूज | आबूरोड

समीपवर्तीजोडिय़ाफली स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल की संस्था प्रधान और पोषाहार सहायिका के बीच मानदेय को लेकर हुए विवाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया।

जानकारी मिलने पर बीईईओ और पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पोषाहार सहायिका ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पोषाहार सहायिका अनिता कंवर ने बताया कि उसने संस्था प्रधान से पोषाहार के मानदेय के भुगतान के लिए आग्रह किया था। इस पर उन्होंने उसके साथ दुव्र्यवहार किया।

शेष|पेज15

इससंबंध में जानकारी मिलने पर ग्रामीण भी स्कूल पहुंच गए। उन्होंने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इस कारण स्कूल पहुंची शिक्षिकाएं और छात्र स्कूल के बाहर खड़े रहे। सूचना मिलने पर बीईईओ राजेंद्र शर्मा कार्यालय कर्मियों के साथ स्कूल पहुंचे। उन्होंने मुख्य गेट पर लगे ताला तुड़़वाया। इसके बाद ही स्कूल शुरू हो सकी। गांव के मुकेश चौधरी ने बताया कि शिक्षिकाओं के विवाद के चलते बच्चों की पढ़ाई खराब हो रही है। बच्चे स्कूल आने में डरते हैं।

करवाया जाएगा मुकदमा

^तालालगाने वाले लोगों का पता लगने पर उनके खिलाफ राजकाज में बाधा की रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। अन्यथा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। विवाद संबंधी मामले की जांच करवाई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। -राजेंद्रशर्मा, ब्लॉकशिक्षा अधिकारी, आबूरोड

आबूरोड. जोडियाफलीस्कूल के द्वार पर लगा ताला।

आबूरोड. जोडियाफली स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने से बाहर खड़े बच्चे।