- Hindi News
- विफल रहा वसुंधरा का 1 वर्ष का कार्यकाल : लोढ़ा
विफल रहा वसुंधरा का 1 वर्ष का कार्यकाल : लोढ़ा
भाजपा सरकार को कोसा
कांग्रेस 14 को मनाएगी काला दिवस, कार्यकर्ता निकालेंगे जुलूस
पूर्वविधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार खोखले वाले सरकार है। इसकी असलियत लोगों के सामने लाना बेहद आवश्यक है। वे गुरुवार को डाक बंगले में प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर 13 दिसंबर को सिरोही में प्रस्तावित भाजपा सरकार विरोधी प्रदर्शन की तैयारी के लिए सिरोही ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मात्र एक वर्ष में भाजपा ने राजस्थान में मजदूर, किसान नौजवान हर तबके को बुरी तरह निराश किया है। किसानों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से मिल रहे बगैर ब्याज के ऋण पर 4 प्रतिशत लगाकर राजस्थान के किसानों पर 638 करोड़ रुपए के ब्याज का भार डाला है। सरकारी नौकरियों की भर्ती निरस्त कर युवाओं के मुंह से निवाला छीनने का काम किया है। श्रम कानूनों में मनमाने परिवर्तन कर मजदूरों के हितों पर कुठाराघात किया है। राज्य की भाजपा सरकार के दोगले रवैये से परेशान होकर पाली जिले के एक विद्यार्थी मित्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस का चरित्र पूरी तरह से जनविरोधी हो गया है। पाली में लूट के शिकार दीपक सोनी के लिए इंसाफ मांग रहे है। नागरिकों पर बल प्रयोग किया जा रहा है। सरूपगंज थाने में ममता मेघवाल को पुलिस ने इस कदर प्रताडि़त किया कि उसने मौत को गले लगा लिया। बैठक में राजेंद्र सांखला, प्रधान नीतिराजसिंह देवड़ा, उपप्रधान मोतीसिंह देवड़ा, जिला परिषद सदस्य हिम्मत सुथार, कुलदीप रावल, प्रकाश प्रजापत, मन्नु भाई मेवाड़ा, जितेंद्र सिंघी, ईश्वरसिंह डाबी, गोपीलाल मेघवाल, नेनाराम माली सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
आबूरोड. डाकबंगले में नगर कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई।
शिवगंज. कांग्रेसकी बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक संयम लोढ़ा।
सिरोही. डाकबंगले में कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई।