पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 55 अधिकारी करेंगे 110 स्कूलों का निरीक्षण

55 अधिकारी करेंगे 110 स्कूलों का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर से लेकर एसएसए के संदर्भ शिक्षक करेंगे निरीक्षण

भास्करन्यूज | सिरोही

अबतक जिन स्कूलों में शिक्षा संबलन के तहत निरीक्षण नहीं किया गया है। ऐसे जिलेभर के 110 चुनिंदा स्कूलों में इसी शिक्षा सत्र के तहत जनवरी माह में निरीक्षण होगा। निरीक्षण करने वालों में कलेक्टर से लेकर सर्व शिक्षा अभियान के संद्र्भ शिक्षक तक शामिल है। नए साल में 7 8 जनवरी 2015 को 55 अधिकारी इन 110 स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। पिछले तीन सालों से लगातार शिक्षा संबलन कार्यक्रम के तहत अधिकारी स्कूलों में जाकर बच्चों के शैक्षणिक स्तर की जांच करते हैं। यह रिपोर्ट सर्व शिक्षा अभियान के मार्फत सरकार को भेजी जाती है। वर्ष 2012 में शिक्षा संबलन शुरू कार्यक्रम शुरू हुआ था। पहली बार एक अधिकारी को तीन-तीन स्कूलों के निरीक्षण का जिम्मा सौंपा गया था। इसके बाद एक अधिकारी दो-दो स्कूलों का निरीक्षण करते हैं। इस लिहाज से इस बार भी 55 अधिकारी 110 स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। इस बार के निरीक्षण का महत्व इसलिए ज्यादा है कि इस बार उन चुनिंदा स्कूलों में अधिकारी पहुंचेंगे, जहां अब तक एक बार भी निरीक्षण नहीं हुआ है।

हर शिक्षा सत्र में तीन फेस में होता है निरीक्षण

वर्ष2012 से शुरू हुआ शिक्षा संबलन कार्यक्रम में हर शिक्षा सत्र में तीन फेस में स्कूलों का निरीक्षण किया जाता है। शिक्षा सत्र 2012-13 में तीन फेस में 127 अधिकारियों ने 374 स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। शिक्षा सत्र 2013-14 में फस्र्ट फेस में 48 अधिकारियों ने 97 स्कूल, सैकंड फेस में 55 अधिकारियों ने 111 स्कूलों थर्ड फेस में 52 अधिकारियों ने 104 स्कूलों का निरीक्षण किया। शिक्षा सत्र 2014-15 में फर्स्ट फेस में 63 अधिकारियों 126 स्कूलों का निरीक्षण किया। सैकंड फेस 7 8 जनवरी 2015 को होगा, जिसमें 55 अधिकारी 110 स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।

कलेक्टर से लेकर संदर्भ शिक्षक करेंगे निरीक्षण

जिनस्कूलों में अब तक शिक्षा संबलन कार्यक्रम के तहत निरीक्षण नहीं हुआ है उनमें 7 8 जनवरी को निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण करने वाले अधिकारियों में कलेक्टर वी. सरवन कुमार, एडीएम प्रहलाद सहाय नागा, जिला परिषद सीईटो वीसी गर्ग, माउंट आबू के एसडीएम एच गुईंटे, सिरोही एसडीएम ओपी विश्नोई, शिवगंज एसडीएम शक्ति सिंह, पिंडवाड़ा एसडीएम जितेंद्र पांडे, रेवदर एसडीएम विरेंद्र चौधरी, आबूरोड