- Hindi News
- अनादरा | अनादरापुलिस ने दो माह पूर्व हुई लूट के
अनादरा | अनादरापुलिस ने दो माह पूर्व हुई लूट के
अनादरा | अनादरापुलिस ने दो माह पूर्व हुई लूट के आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पिंडवाड़ा क्षेत्र से करीब दो माह पूर्व इंडिका कार लूट के बाद आरोपी उसे मगरीवाड़ा क्षेत्र में छोड़ कर फरार हो गए थे। इस मामले में अन्य सभी आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया गया था, जबकि शेष रहे अंतिम आरोपी दरबारीखेडा निवासी नींबाराम पुत्र नरिंगाराम रेबारी को पुलिस ने बुधवार को आबूरोड कारागार प्रोटक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था।
कार लूट के आरोपी को जेल भेजा