- Hindi News
- यातायात डायवर्ट करवाने की मांग, ज्ञापन दिया
यातायात डायवर्ट करवाने की मांग, ज्ञापन दिया
रोहिड़ा |कस्बे के मेघवाल मोहल्ले के लोगों ने उप अधीक्षक माउंट आबू को ज्ञापन देकर यातायात डायवर्ट करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि भूला कोटडा रोड पर यातायात भार बढ़ने से सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है तथा रास्ता भी सकरा हो गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन सनवाड़ा आर, भूला, कोटडा, भारजा, आबूरोड सरूपगंज जाने वाले वाहन आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर शराब का ठेका भी होने से लोगों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे भूला कोटडा रोड पर चलने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाए।