भगतसिंह जयंती मनाई
आबूरोड. राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय मुदरला में भगतसिंह जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे देश भक्ति से ओत प्रोत गीत, संगीत अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। संस्था प्रधान नारायण ॢसह देवड़ा, मंछाराम, भीमाराम, सोमता राम, भूपेन्द्र सिंह सिसोदिया और रमणलाल सहित अन्य शिक्षकों ने शहीद भगतसिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।