रेलवे कर्मचारियों ने निकाली रैली
आबूरोड. नार्थवेस्टर्न एम्पलाइज यूनियन के तत्वाधान में रैली का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत स्वच्छ रेलवे अभियान के तहत निकाली यह रैली रेलवे कॉलोनी अन्य रेल विभागों के कार्यालयों होकर निकली। रैली में स्वच्छता के लिए जागृति का संदेश दिया। इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष एमएच गौरी, हितेश शर्मा, समदर सिंह, रामगोपाल बैरवा, गोविंद, महेन्द्र और राजीव लोचन मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।