पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्याकांड का ढाई साल बाद भी खुलासा नहीं

हत्याकांड का ढाई साल बाद भी खुलासा नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजीतगढ़| धाराजीआश्रम के पास ढाई साल पूर्व रामस्वरूप स्वामी का शव मिलने तथा मृतक के परिजनों की ओर से अनेक बार पुलिस कार्रवाई पर ढिलाई बरतने के आरोप लगाकर धरना-प्रदर्शन करने के बावजूद आज तक हत्याकांड का पर्दाफाश नहीं हुआ। वहीं पुलिस 5 आरोपियों नार्को टेस्ट में से 4 जनों को गत दिनों करवाने के बाद एक आरोपी बलराम का टेस्ट करवाने के बाद ही मामला सुलझने की बात कह रही है

3 दिसंबर 2011 की सुबह त्रिवेणी के धाराजी धाम में मिट्टी के टीला पहाड़ी के बीच घाटी में नांगल की ढाणी पकोड़ी निवासी रामस्वरूप स्वामी (40) का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। उस दिन मृतक की प|ी सुरेशी देवी ने अज्ञात लोगों केे खिलाफ अजीतगढ़ थाने मे हत्या का मामला दर्ज कराय था। 1 दिसंबर को रामस्वरूप सुबह दवाइयां लेने को कह कर अजीतगढ़ के लिए गया था।

शाम तक वह घर पर नही पहुंचा तो परिजनों ने देर रात को श्रीमाधोपुर थाने में उसकी गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन तीसरे ही दिन उसका शव अजीतगढ़ थाने क्षेत्र के धाराजी आश्रम के पास घाटी में पड़ा मिला।

हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने पांच आरोपियों का नार्को टेस्ट में से झाबर मल, श्रवण लाल, सुभाष, नरसी का नार्को टेस्ट 6-7 दिन पूर्व गांधीनगर (गुजरात) में करा चुकी है, लेकिन बलराम का नार्को टेस्ट नहीं हुआ। लेकिन एक आरोपी बलराम इस समय चंडीगढ़ जेल में किसी मामले में बन्द होने से उसका नार्को टेस्ट नहीं हो सका। पांचवें आरोपी का टेस्ट होने के बाद ही मामले की गुत्थी सुलझेगी।

तीनबार बदली जांच

हत्याकांडकी जांच अजीतगढ़ थानाधिकारी ने की थी, लेकिन परिजन संतुष्ट नहीं होने के कारण जांच बदल कर श्रीमाधोपुर थानाधिकारी से कराई थी, लेकिन परिजन इससे भी संतुष्ट नहीं होने एवं धरना-प्रदर्शन करने के बाद जांच बदलकर तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी को दी थी। अब इसकी जांच नीमकाथाना पुलिस उपाधीक्षक शिवलाल बैरवा कर रहे हैं।