पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ साल से अटकी है शिक्षा सहायकों की भर्ती

डेढ़ साल से अटकी है शिक्षा सहायकों की भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजीतगढ़| पिछलेसाल प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से निकाली गई 33 हजार 500 पदों को भरने के लिए शिक्षा सहायक भर्ती के लिए प्रदेश भर से विभाग को 11 लाख 78 हजार 507 अभ्यर्थियों के आवेदन िमले थे। इनसे प्रारंभिक शिक्षा विभाग को आवेदन शुल्क के रूप में करीब 23 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। भर्ती के समय शिक्षा विभाग ने सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 275, ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग से 175 रुपये का भर्ती जिला स्तर पर होने पर बहुत से अभ्यर्थियों ने एक से ज्यादा जिलो से आवेदन किया था। सूचना के अधिकार के तहत संदीप कलवानिया ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग से मांगी गई सूचना के जवाब में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने भेजी जानकारी में सामने खुलासा हुआ है कि शिक्षा सहायक भर्ती के लिए आवेदन 10 लाख 64 हजार 644 तथा ऑफ लाइन आवेदन मिले थे।