- Hindi News
- डामरीकरण के लिए नायन के लोगाें का सड़क पर प्रदर्शन
डामरीकरण के लिए नायन के लोगाें का सड़क पर प्रदर्शन
नायनग्राम पंचायत मंे चौमू अजीतगढ़ स्टेट हाइवे से त्रिलोकपुरा गांव जाने वाली सड़क के बजट आवंटित होने के बावजूद डामरीकरण नहीं होने से परेशान लोगों का आक्रोश गुरुवार को फूट पडा़। उन्होंने सुबह 8 बजे हरनारायण कलवानिया के नेतृत्व मे प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता बहादुर सिंह के शीघ्र कार्रवाई करवाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
नायन से त्रिलोकपुरा जाने वाली सड़क के डामरीकरण नहीं होने पर परेशान लोग गुरुवार सुबह महाराजवाली ढाणी के बास सड़क पर एकत्र हो गए तथा हरिनारायण कलवानिया के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान अशोक कलवानिया, संदीप सैनी, जगदीश कलवानिया, रूडा राम सैनी, प्रहलाद कलवानिया, रामचन्द्र आदि ने बताया कि नायन से त्रिलोकपुरा तक सड़क के डामरीकरण का बजट आबंटन होकर करीब दो वर्ष पूर्व निविदा भी हो चुकी है। संवेदक ने सड़क का डामरीकरण नहीं किया तथा मात्र रोडी डालकर काम अधूरा छोड़ दिया है। प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। सहायक अभियंता ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। अमरसर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस दिया है।
अमरसर. नायनके त्रिलोकपुरा में सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर गुुुरुवार को प्रदर्शन कर रोष जताते ग्रामीण।