- Hindi News
- निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 553 रोिगयों का इलाज
निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 553 रोिगयों का इलाज
बड़नगरप्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रविवार को गांव की मुख्य चौपाल पर रीको औद्योगिक क्षेत्र अजीतगढ़ के अध्यक्ष कैलाश ताखर के मुख्य आतिथ्य मदन लाल मिश्रा की अध्यक्षता में मेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। ताखर ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा होती है। इसलिए निर्धन की सेवा से बड़ा कोई उपकार नहीं है। विशिष्ट अतिथि राजपूत समाज के तहसील अध्यक्ष सुरेश सिंह, महेंद्र पारीक, मेघराज बसवाल, रामपाल रैगर, प्रहलाद बाबूजी, मदन लाल यादव आदि थे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य करने से मन को शांति मिलती है और जीवन बड़ा सुखमयी हो जाता है। इससे पूर्व संयोजक दीपसिंह शेखावत ने अतिथियों का स्वागत किया। शिविर में डॉ. सुनीता महलावत एवं डॉ. संतोष वर्मा की टीम ने 553 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी।
प्रतिभाओंका सम्मान
इसदौरान गांव के 200 पेंशनर्स, चिकित्सा कर्मचारियों एवं गांव की 70 प्रतिभावान छात्र एवं छात्राओं को प्रतिक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान बजरंग सिंह शेखावत, नत्थू थालोड़, रमेश शर्मा आिद मौजूद थे।