खेल प्रतियोगिता में जगदीशपुरी का दबदबा
अजीतगढ़| इन्दिराकॉलोनी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को 59वीं क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन नोडल केन्द्राधीक्षक गोविंदराम शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं नाडीका बाढ़ स्कूल प्रधानाध्यापक हरिनारायण मीणा की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि शर्मा सहित रेखा शर्मा, विनोद मीणा, महेन्द्र कुमार, जमील कुरेशी, राजेन्द्र प्रसाद ने विचार व्यक्त किए।
कबड्डी खो-खो में जगदीशपुरी विजेता एवं इन्दिरा कॉलोनी उप विजेता, लंबी कूद में जगदीशपुरी का संदीप विजेता एवं पुष्पेन्द्र उपविजेता, दौड़ 50 मीटर में जगदीशपुरी का पुष्पेन्द्र विजेता एवं उपविजेता में पंकज एवं डेरावाली का चन्द्रप्रकाश संयुक्त रूप से उपविजेता, दौड़ 100 मीटर में जगदीशपुरी का संदीप विजेता एवं पुष्पेन्द्र उपविजेता, रिले दौड़ में जगदीशपुरी विजेता एवं डेरावाली उपविजेता, जिम्नास्टिक में जगदीशपुरी के रजनीश, संदीप, पंकज, हेमराज विजेता एवं डेरावाली के संदीप,अन्नु, राहुल, महेन्द्र उपविजेता, सुलेख हिन्दी अंग्रेजी में जगदीशपुरी का चिराग विजेता एवं मनीष विजेता, कविता पाठ में संयुक्त विजेता नगमा इन्दिरा कॉलोनी मुखिया ढाणी गुवारियान डेरावाली की शारदा उपविजेता, अंग्रेजी अन्त्याक्षरी में जगदीशपुरी के चिराग रोशन विजेता एवं इन्दिरा कॉलोनी के मनीष यशिका उपविजेता, क्विज प्रतियोगिता में जगदीशपुरी का चिराग एवं इन्दिरा कॉलोनी का अशोक उपविजेता रहे।
अजीतगढ. खिलाड़ि़योंको सम्मानित करते हुए अितथि।