परीक्षा केन्द्र बदलने पर छात्रों ने किया विरोध
अजीतगढ़|कस्बे केपीजी कॉलेज का परीक्षा केन्द्र कस्बे से 30 किलोमीटर दूर कांवट कर देने से शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने विरोध जताकर राजस्थान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजकर सेन्टर अजीतगढ़ रखने की मांग की है। छात्रों ने बताया कि अजीतगढ़ पीजी कालेज जोकि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। जिसमें करीब 2500 के लगभग विद्यार्थी अध्ययनरत्त है। विगत कई वर्षो से इस महाविद्यालय का परीक्षा केन्द्र अजीतगढ़ कस्बे में दिया जाता रहा है। लेकिन इस बार कॉलेज से 30 किमी दूर कांवट के दो महाविद्यालयों में कर दिया गया। जहां वाहनों की असुविधा है तथा परीक्षा सुबह की पारी में है। जिस कारण हम लोग ढ़ाणियों से पैदल चलकर कैसे इतनी दूर पहुंचेंगे। साथ ही दूसरी पारी में परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओ को वाहन नही मिलने के कारण से परेशानी उठ़ानी पड़ेगी।