- Hindi News
- बिजली चौपाल में उपभोक्ताओं की समस्याओं का िनस्तारण
बिजली चौपाल में उपभोक्ताओं की समस्याओं का िनस्तारण
अमरसर | कस्बेके अजीतगढ़ रोड पर संचालित बिजली ग्रिड पर मंगलवार को सहायक अभियंता रामस्वरूप चौधरी की अध्यक्षता में बिजली चौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान कई बिजली संबंधी समस्याओं का मौके पर ही कर्मचारियों को भेजकर समाधान कराया गया। कार्यक्रम में हनूतपुरा गांव में भैरूराम जड़वाल की ढाणी में ढीले तारों को ठीक कराया गया। नायन निवासी रामू सैनी के घरेलू कनेक्शन के मीटर की जांच करवाकर बदलवाया गया। 10 उपभोक्ताओं के नए मीटर, 5 नए कनेक्शनों की पत्रावली तैयार की गई। रविशंकर मारवाल ने बाजार में क्षतिग्रस्त बिजली पोलों को बदलवाने की मांग की। पुरुषोत्तम सैनी ने नायन से अमरसर तक सेपरेट फीडर का काम दो वर्ष गुजरने के बावजूद पूरा नहीं कराने पर रोष जताया। इस दौरान ग्रिड प्रभारी रामचन्द्र चौधरी, मदन लाल, बनवारी लाल, नरोत्तम शर्मा आदि मौजूद थे।