पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलापूर्ति से नाराज महिलाओं ने एईएन का किया 1 घंटा घेराव

जलापूर्ति से नाराज महिलाओं ने एईएन का किया 1 घंटा घेराव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजीतगढ़. जलदायविभाग के एईएन कार्यालय में अनियमित पेयजलापूर्ति का विरोध जताते लोग।

अजीतगढ़| कस्बेकी जनता कॉलोनी एवं बसंत विहार कॉलोनी में गत कई दिनों से हो रही अनियमित जलापूर्ति के विरोध में मंगलवार को महिलाओं को गुस्सा फुट पड़ा। उन्होंने जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचकर एईएन का घेराव करके शीघ्र जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की। एईएन श्रीराम चाहर एवं जेईएन नूतन प्रकाश सैनी के शीघ्र जलापूर्ति करने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। बसंत विहार कॉलोनी के लोगों और महिलाओं ने बताया कि काफी समय कॉलोनियों में जलापूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में एक और विभाग को नियमित बिल देना पड़ा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जलापूर्ति करने वाला कार्मिक आए दिन मनमानी करके महज 10-15 मिनट पानी देता है तो अनेक बार दो-दो दिन से कम दबाव की आपूर्ति करता है। इससे अनेक उपभोक्ताओं के नलों में पानी की बूंद तक नहीं जाती है। इससे नाराज महिलाअों ने एईएन श्रीराम चाहर का घेराव कर जलापूर्ति करने तथा वर्तमान में जलापूर्ति करने वाले कार्मिक को हटाने की मांग की।

^वर्तमान में बिजली कटौती एवं ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से सप्लाई में अव्यवस्था हुई है। शीघ्र ही नियमित आपूर्ति कर दी जाएगी। कई कॉलोनियों में पेयजलापूर्ति व्यवस्था के लिए नई पाइप लाइनों के प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेज रखे हैं। स्वीकृति मिलते ही लाइन डालने से पानी का प्रेशर ठीक हो जाएगा। श्रीरामचाहर, एईएन, जलदाय विभाग, अजीतगढ़

खबरें और भी हैं...