पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंदवाजी में युवक की गला रेत नृशंस हत्या

चंदवाजी में युवक की गला रेत नृशंस हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदवाजी. युवककी हत्या के विरोध में िदल्ली हाइवे पर पत्थर लगाकर किया गया जाम।

राजकीय चिकित्सालय में मिला शव, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप, एसआई निलंबित

भास्करन्यूज | चंदवाजी

प्राथमिकस्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार सुबह एक युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही गुस्साए लोगों ने जयपुर-दिल्ली एनएच-8 पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। एएसपी ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया, तब ग्रामीण शांत हुए।

जयपुर मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस को बुधवार सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के साइड में बनी गैलरी में एक व्यक्ति के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना का मुआयना किया। शव की अजीतगढ़ निवासी शशिकांत (16) पुत्र सांवर मल शर्मा के रुप में शिनाख्त हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक पिछले तीन दिन से यहां अपनी बहन के घर ठहरा हुआ था जो मंगलवार शाम से ही लापता था। इसकी गुमशुदगी सवेरे करीब 4 बजे दर्ज की गई। शव मिलने हत्या की सूचना पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने जयपुर-दिल्ली हाइवे पर पत्थर डालकर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट राजमार्ग जाम रहा। बाद में मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अशोक कुमार ने पत्थर हटवाकर राजमार्ग सुचारु कराया। सूचना पाकर जयपुर मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह, जमवारामगढ़ डीएसपी विजय मीणा, सामोद थाना प्रभारी उदयसिंह यादव, मनोहरपुर थाना प्रभारी निहालसिंह मय अतिरिक्त पुलिस जाब्ते लेकर गए। डॉग स्क्वायड एफएसएल की टीमों ने भी जांच के लिए मौके से साक्ष्य जुटाए।

इस बीच गुस्साए ग्रामीणों ने फिर से नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने आरोपियों को शीघ्र पकडऩे दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए मौके से शव नहीं उठाने दिया। पुलिस अधिकारियों की काफी समझाइश आरोपियों को शीघ्र पकडऩे तथा दोषी पुलिस उपनिरीक्षक को निलंबित करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। बाद में निम्स अस्पताल में चिकित्सकों के तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

चंदवाजी-अज