- Hindi News
- अजीतगढ़| क्षेत्रके किसानों ने एग्रीबायोटेक फैक्ट्री के संचालकों पर खेतों
अजीतगढ़| क्षेत्रके किसानों ने एग्रीबायोटेक फैक्ट्री के संचालकों पर खेतों
अजीतगढ़| क्षेत्रके किसानों ने एग्रीबायोटेक फैक्ट्री के संचालकों पर खेतों में फैक्ट्री के दूषित पानी से उनकी खेती बंजर होने का आरोप लगाया है। किसानों ने प्रदर्शन कर फैक्ट्री के आसपास के एरिया से अवैध भूजल दोहन की जांच कराकर कार्रवाई करवाने की मांग के लिए मुख्यमंत्री, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सीकर, उपखंड अधिकारी श्रीमाधोपुर, जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किए। किसानों ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन आए दिन पड़ोस के खेतों में गंदा पानी छोड़ता है। इससे उनकी कृषि भूमि बंजर हो गई है। क्षेत्र का जलस्तर नीचे चला गया है। गंदे पानी से खेतों में बदबू आने लगी है जिससे महिलाएं खेतों में चारा लेने नहीं जा पा रही है। फैक्ट्री प्रबंधन आसपास के खेतों एवं फैक्ट्रियों में लगे ट्यूबवेलों से पानी का अवैध दोहन करता है। अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो 17 सितंबर से उग्र आन्दोलन किया जाएगा। ज्ञापन में सरपंच मालती कुमावत, जिला परिषद सदस्य महेश यादव समेत अजीतगढ़, मण्डूस्या, मौद्याडी, दिवराला, जुगराजपुराकेरली, गढ़टकनेत, अमरसर, नांगल, पारोड़ा, गुहाला, रायपुर जागीर, खटकड़ के अनेक लोगों के हस्ताक्षर कर चेतावनी दी।
एग्रीबायोटेक के गंदे पानी से कृषि भूमि बंजर