पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह साल से जंजीरों में जकड़ा बेटा, तंगी के कारण इलाज नहीं करवा पा रहे

छह साल से जंजीरों में जकड़ा बेटा, तंगी के कारण इलाज नहीं करवा पा रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमेटके रेगर मोहल्ला का ख्यालीलाल छह साल से अपने ही घर में जंजीरों से जकड़ा हुआ है। वह मानसिक रूप से परेशान है। वृद्ध माता-पिता आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। परिवार वाले बताते हैं कि लोगों को परेशान नहीं करे, इसके लिए मजबूरन उसे जंजीरों में जकड़ कर रखना पड़ता है। माता-पिता ने उसका इलाज भी करवाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

रेगर मोहल्ले का ख्याली लाल (30) पुत्र गणेश लाल रेगर करीब छह साल पूर्व मजदूरी कर अपना परिवार का पेट पालता था लेकिन अचानक ही उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई। दूसरों को परेशान करने से तंग आकर परिवार वालों ने उसे जंजीरों से बांध दिया। पिता बताते हैं कि इलाज के लिए अस्पताल ले गए, देवी-देवरों में धोक लगाए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इलाज की दौड़ भाग में पिता का मजदूरी करना तक छूट गया, इससे परिवार पर आर्थिक तंगी बढ़ गई। माता-पिता को उसका बच्चों की तरह ख्याल रखना पड़ता है। माता-पिता ने बताया कि इलाज के लिए उन्हें प्रशासन, स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजसेवियों से सहायता का इंतजार है। आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार का नाम बीपीएल परिवारों की सूची में नहीं है।

^ सोमवार को ही उपखंड अधिकारी को भेजकर दिखवाएंगे। उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। कैलाशचंदवर्मा, कलेक्टरराजसमंद

जंजीरों में जकड़ा ख्यालीलाल।