भराई फीडर खुलवाने की मांग
भराई फीडर खुलवाने की मांग
रेलमगरा|उपखंडके सादड़ी, भराई, कारोलिया सहित आसपास के ग्रामीणों ने कलेक्टर से भराई फीडर खुलाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि नन्दसमंद बांध से खारी फीडर खोल दी गई। नदी में पानी में छोड़ दिया गया है, जबकि भराई फीडर को अभी तक नहीं खोला गया है। इससे भराई बांध के कमाण्ड क्षेत्र के सभी किसानों में रोष है। कलेक्टर को लिखे पत्र में किसानों ने बताया कि अगर फीडर क्षतिग्रस्त है तो किसानों का क्या दोष है। यह विभाग की कमी रही है जिसे समय रहते मरम्मत नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को पाबन्द कर दो दिन में भराई फीडर खुलवाने की मांग की है।
जलसंसाधन प्रबंधन पर कार्यशाला
देलवाड़ा|बिलोताग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर शनिवार को जल संसााधन प्रबंधन पर कार्यशाला हुई। कार्यशाल में राज्य जल नीति, राजस्थान सरकार की नीतियों की जानकारी दी गई। एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन सिद्धांत की सम्पूर्ण जानकारी दी गई। बताया गया कि पानी सीमित है। पानी की बचत में महिलाओं की निर्णायक भूमिका बताई गई। महिलाओं को उपयोगिता बचत के कई तरीके बताए गए। बिलोता पंचायत को पायलट प्रोजेक्ट से जोड़ने की मांग रखी। कार्यक्रम में जयपुर से आये जल संसाधन केंद्र के अधिकारी अशोक पारीख जिला राजसमंद के मधुसिंह, विक्रम सिंह सहित बिलोता सरपंच रूपसिंह झाला, उपसरपंच भंवर कुंवर, एएनएम कमला सोनी, वार्डपंच रामदास वैष्णव आदि मौजूद थे।
पशुमेले के लिए भूखंड का आवंटन कल से
आमेट|नगरपालिका आमेट की ओर से लगने वाले पशु मेले के लिए दुकानदारों को भूखंडों का आवंटन सोमवार से होगा। नगर पालिका चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा ने बताया कि 18 से 22 सितम्बर तक लगने वाले पशु मेले के लिए व्यापारियों को भूखण्ड आवंटन सोमवार से किया जाएगा।
शोभायात्रानिकाली, बनास नदी की पूजा
पीपलीआचार्यान| कस्बेमें शनिवार को बनास नदी का पूजन किया गया। इससे पहले ग्रामीणों ने कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। ग्रामीण नाचते-गाते बनास नदी के किनारे पहुंचे, जहां पर पूजा अर्चना की गई। ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान माधव लाल अहीर, उदय लाल किशन लाल, नाथू लाल, मागी लाल मोहन लाल आदि ग्रामीण मौजूद थे। इसी तरह भूरवाड़ा मे भी बनास नदी की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान शंंकर लाल, मोहन अजमेरा, वरदी चंद स