12 फीट लम्बा अजगर पकड़ा
सांप चला डाली-डाली
आमेट| बल्लाखेड़ा में एक खेत में 12 फीट का अजगर मिला। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़। गांव के जसाराम गुर्जर के खेत में ही घुम रहा था। जसाराम की प|ी जब खेत पर चारा काटने गई तो अजगर को खेत की पाली पर देखकर घबरा गई। मौके पर सचिव मनोज श्रीवास्तव, वन विभाग के लच्छीराम, बाबुलाल कुमावत, भोजाराम गुर्जर, गोर्धवनसिंह, सुरेश गुर्जर, जितेन्द्र सिंह, प्रकाश गुर्जर आदि ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ा।
राजसमंद। भाटोली-नकलीमार्ग पर बारिश होने से एक अंग्रेजी बबूल के पेड़ के नीचे सांप के बिल में पानी घुस गया। सात फिट लम्बा सांप ने बबूल के पेड़ पर चढ़ गया। सांप एक पेड़ की शाखा से दूसरे पेड़ पर गया। यह फोटो भास्कर के फोटो जर्नलिस्टउदयगोपाल नेअपने कैमरे में कैद किया।
आमेट। बल्ला का खेड़ा में अजगर पकड़ते वनकर्मी।