पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"बालकों के विकास में शिक्षकों का योगदान\'

\"बालकों के विकास में शिक्षकों का योगदान\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झौर. भाजपासहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक करणसिंह राव ने कहा कि शिक्षक का बालकों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। वे शनिवार को उप्रावि गोवलिया में दो दिवसीय खंड स्तरीय उप्रावि संस्था प्रधानों की स़त्रारम्भ वाकपीठ संगोष्ठी के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे आमेट बीईईओ राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि शिक्षक बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा संस्कार भी दें ताकि बच्चे आने वाले समय में अच्छे नागरिक बनें। समारोह के विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लखनकुमार खटीक, बाबूलाल कुमावत थे। गकरणसिंह चारण ने बताया कि गोवलिया में वाक्पीठ समापन पर वाकपीठ समिति की नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें अध्यक्ष महेंद्रसिंह चुण्डावत, उपाध्यक्ष प्रकाशचन्द्र झाला, सचिव गोपीलाल रेगर, भगवतीलाल, जमनाशंकर आमेटा, पृथ्वीराज सेन, रामलाल मीणा, सदस्य करणसिंह चारण, भगवतसिंह राठौड़ आदि चुने गए। समारेाह के बीच में सरदारगढ़ के अध्यापक मोहनलाल गर्ग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। समापन अवसर पर शिक्षक हरलाल रेगर ने रीडिंग कैंपेन का संचालन, उदयलाल सालवी ने वार्ता दी। समारोह का संचालन गेहरीलाल रेगर ने किया।