- Hindi News
- केलवाड़ा में पोथीयात्रा के साथ भागवत कथा की शुरुआत
केलवाड़ा में पोथीयात्रा के साथ भागवत कथा की शुरुआत
केलवाड़ामें बुधवार को पोथीयात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत हुई। माहेश्वरी भवन से पोथीयात्रा की शुरुआत हुई। भागवत की पोथी को कथा वाचक संत ललित शरण महाराज ने थाम रखी थी। उनके पीछे महिलाएं कलश थामे शामिल थीं। शोभायात्रा में प्रभु के खूब जयकारे लगाए। शोभायात्रा जहां से गुजरी वहां ग्रामीणों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। शोभायात्रा माहेश्वरी भवन से सदर बाजार, प्रताप सर्कल, उदयपुर बस स्टैंड होते हुए पुनः माहेश्वरी भवन पहुंची। शोभायात्रा में चारभुजा सेवा समिति अध्यक्ष नंदकिशोर देवपुरा, गायत्री परिवार के मोहनलाल व्यास, अंबाशंकर उपाध्याय, बालकृष्ण बांगड़, अशोक बायती, शंकरसिंह चौहान, पुरुषोत्तम असावा, दिलीप दरक, रमेश आमेटा, प्रेमशंकर सोनी, सुरेश सोनी सहित कई श्रद्धालु शामिल थे।
धर्म के लिए समय निकाले हर व्यक्ति : संत ललितशरण
माहेश्वरीभवन में संगीतमय भागवत कथा के पहले दिन संत ललित शरण महाराज ने कहा कि जीवन में भगवान धर्मार्थ कार्य के लिए समय निकालना जरूरी है। यह ही आपके जीवन में काम आएगा। आदमी आज फालतू कार्यों में अपना समय बिताने में दिलचस्पी लेते हैं। लेकिन धार्मिक कार्य में बीता समय ही मनुष्य जीवन में काम आएगा। संत ने कहा कि आज भगवान भी उनकी आराधना करने वालों पर ही असीम कृपा रखते हैं। इसलिए श्रद्धा से कथा हरि कीर्तन में समय लगाने से आनंद प्राप्त होगा, आनंद ही परमात्मा का स्वरूप बताया।
कुंभलगढ़। केलवाड़ा में भागवत कथा को लेकर निकाली पोथीयात्रा में महिलाएं छात्राएं। भास्कर