पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशनोक से ज्योत लाए, चंद्रभागा नदी तट पर विराजीं मां करणी

देशनोक से ज्योत लाए, चंद्रभागा नदी तट पर विराजीं मां करणी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमेट. चन्द्रभागानदी तट विराजी करणी माता की ज्योत देशनोक के करणी माता से लाई गई है। मान्यता है कि माता अपने दरबार में आने वाले हर श्रद्धालु का बेड़ा पार करती है। नवरात्र के नौ दिनों तक यहां जागरण होता है। आमेट ही नहीं करणी माता का मंदिर आस-पास के गांवों के श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र बना हुआ है। मंदिर में प्रतिमा की स्थापना के बारे में बुजुर्गों के मत है, कि आमेट ठिकाने के रावत शिवनाथ सिंह को करणी माता ने सपने में दर्शन देकर देशनोक यात्रा करने को कहा। रावत देशनोक स्थित करणी माता से माता की यहां ज्योत लेकर आए। ज्योत को प्राकृतिक स्थल चन्द्रभागा नदी तट पर स्थापित किया गया। बाद में रावत ने सिलावट कारीगरों से संवत् 1951 जेष्ठ सुदी चतुर्दशी को मंदिर बनवाकर प्राण-प्रतिष्ठा करवाई। माता की स्थापना के बाद से ही यहां लोगों को रोग, दोष से निजात मिलने की मान्यता बन गई। आमेट ठिकाने से करीब 120 साल से इस मंदिर में पूजा-पाठ हो रहा है। नवरात्रि में धार्मिक अनुष्ठान होते हैं।