- Hindi News
- दुष्कर्म के आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई
दुष्कर्म के आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई
आमेट| थानाक्षेत्र के जसवंतपुरा में नाबालिग से दुष्कर्म के 20 दिन बाद भी पीड़िता की सुनवाई नहीं हो पाई है। पीड़िता ने विगत दिनों एसपी से न्याय के लिए गुहार लगाई थी। ज्ञापन में 11 सितम्बर को भीलवाड़ा थाना क्षेत्र के केरा का खेड़ा के कुछ लोगों के खिलाफ अपहरण दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसमें बताया गया है कि आमेट पुलिस को 13 सितम्बर को थाने पर रिपोर्ट देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। न्यायालय के आदेश पर परिवाद लिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।