पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा मुक्ति दिवस मनाया

नशा मुक्ति दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमेट| अणुव्रतउद्बोधन सप्ताह के तहत नगर के सुनिल बाल निकेतन स्कूल में सोमवार को नशा मुक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुनि भरत कुमार ने विषय वस्तु पर मार्मिक उद्बोधन दिया। जीवन विज्ञान के छोटे प्रयोग द्वारा नशा मुक्ति की बात कही। स्कूल के प्राचार्य विष्णु वैष्णव ने मुनि का स्वागत किया।

बच्चों को संतों की शिक्षा को जीवन में अपनाने का प्रतिबोध दिया। इस अवसर पर शांतिलाल सोनी, दलीचंद कच्छारा, गिरीश गौड़, विनोद कुमार सहित करीब 250 विद्यार्थी उपस्थित थे। संचालन दलीचन्द्र कच्छारा ने किया।