भामाशाह शिविर में कतार
कुरज में 6 दिन तक चलेगा शिविर
काबरी करतवास में लगे शिविर
झौर| गलवापंचायत के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर सोमवार को भामाशाह शिविर का शुभारंभ हुआ इसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने अपना भामाशाह नामांकन कराया। सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गलवा पंचायत पर करीब 15 दिन पूर्व भामाशाह शिविर दो दिन लगा था लेकिन शिविर में पंचायत के गांवोंं से कई लोग बाकी रह गये थे। शिविर में दो-दो गांवो के लोगों को बुलाया गया है शिविर के प्रथम दिन काबरी करतवास के ग्रामीणों को बुलाया गया। यह शिविर 4 अक्टूबर तक चलेगा। शिविर प्रभारी आमेट ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जोशी ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन दोपहर 3 बजे तक 94 परिवार के भामाशाह के नामांकन बनाये गये, 70 परिवारजनों के आधार कार्ड बनाए 50 महिलाओं के इलाहाबाद के बैंक खाते खोले गए।
कुरज. कस्बे के राजीव गांधी सेवा परिसर में सोमवार को भामाशाह शिविर के पहले दिन ग्रामीणों भीड़ उमड़ी। वार्ड नम्बर एक से चार तक के ग्रामीण कार्ड बनवाने के लिए सुबह से ही लाइन में लगना शुरू हो गए। शिविर प्रभारी रेलमगरा एसडीएम मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कुरज में 6 दिन तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर रेलमगरा विकास अधिकारी भंवरलाल विश्नोई, सचिव किशन लाल, पटवारी लक्ष्मण लाल, कुरज सरपंच लक्ष्मण लाल अहीर, पूर्व सरपंच अरूण बोहरा, कुरज चौकी बसंत कुमार उपस्थित थे।
आमेट। भामाशाहयोजना शिविर में उमड़े लोग। भास्कर
आमेट| नगरपालिकाकार्यालय में सोमवार को वार्ड-5 का भामाशाह योजना के तहत शिविर लगा। सुबह 9 बजे से ही नगर के अलावा अन्य विभिन्न गांव के लोग कार्ड बनवाने के लिए अए। पालिका के प्रवेश द्वार पर लोगों को सही जानकारी देने वाले कर्मचारी मौजूद नहीं होने से नगरवासियों को परेशानी हुई। शिविर में नगर के वार्ड-5 के अलावा आसपास की ग्राम पचांयतों के लोगों के पहुंचने से संबधित वार्ड के लोगों को दिक्कत हुई। बैंक कर्मचारियों द्वारा पालिका परिसर में ही संबंधित वार्ड सहित अन्य लोगों के खाते खोले जाने से वार्ड वासियों और पालिका के कर्मचारियों को काफी परेशानियां हुईं। वार्डवासियों को हुई परेशानियों पर पालिका अधिकारी ने मौके पर जाकर आधार कार्ड बैंक खाता खोल रहे कर्मचारियों को फटकार लगाई। शिविर के पहले दिन 55 आधार कार्ड, 40 भामाशाह कार्ड बनाये गये। वार्ड-5 का शिविर मंगलवार