जिला उप प्रमुख और उप प्रधान के चुनाव आज
चलती रही कशमकश: ये है संभावित नाम
सातपंचायत समिति के साथ जिला परिषद के उप प्रमुख के लिए चारों विधायक के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ने विचार मंथन किया। उप प्रमुख के लिए हंस कुंवर, पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सिंघवी और लाभचंद बोहरा पर चर्चा की जा रही है। जबकि राजसमंद में उप प्रधान के लिए मुकेश शर्मा, भरत पालीवाल भगवती प्रसाद के नाम पर चर्चा की गई। भीम पंचायत समिति से उप प्रधान के लिए ममता जीनगर और देवेंद्र कुमार। रेलमगरा के लिए सुरेश जाट, कन्हैयालाल स्वर्णकार, नवलसिंह राणावत। खमनोर के लिए दलजीत सिंह और अशोक वैष्णव। देवगढ़ से रावत बाहुल्य होने से डागर सिंह के नाम पर चर्चा चल रही है। इसी प्रकार कुंभलगढ़ के लिए सोनल कुंवर, प्रेम सुख के नाम संभावित है।
राजसमंद|जिला परिषदके उप प्रमुख और सातों पंचायत समिति के लिए उप प्रधान के लिए चुनाव होंगे। इसके लिए देर रात तक दावेदारों के नाम के लिए कशमकश चलती रही। अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोविंद सिंह राणावत ने बताया कि नामांकन 10 11 बजे तक लिए जाएंगे। इसके बाद साढ़े 11 बजे से नामांकन की जाएगी। 1 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। इसके बाद अगर निर्विरोध चुनाव होने पर मतदान नहीं होगा। जबकि निर्विरोध नहीं होने पर 3 से 5 तक मतदान और इसके बाद परिणाम सामने आएंगे। राजसमंद में जिला उप प्रमुख के और राजसमंद, खमनोर, देवगढ़, कुंभलगढ़, आमेट, भीम, रेलमगरा के उप प्रधान का मतदान होना है।