- Hindi News
- लकवे के अटैक से एक दिन का प्रचार कर 3010 वोट से जीते, व्हील चेयर पर आकर ली शपथ
लकवे के अटैक से एक दिन का प्रचार कर 3010 वोट से जीते, व्हील चेयर पर आकर ली शपथ
राजसमंद.जिला परिषदके वार्ड 13 से भाजपा प्रत्याशी सत्यनारायण राजौरा व्हील चेयर पर शपथ लेने पहुंचे। भास्कर
भास्कर न्यूज|राजसमंद
लकवाका अटैक आने के कारण 25 दिन से अस्पताल में इलाज करवा रहे जिला परिषद के वार्ड 13 से भाजपा प्रत्याशी सत्यनारायण राजौरा 3010 वोट से जीत गए। वे शनिवार को परिवार वालों के साथ व्हील चेयर पर पद की गोपनीयता की शपथ लेने पहुंचे। लकवे का अटैक आने से वे चुनाव प्रचार में भी कम वक्त ही दे पाए। राजौरा शपथ लेने के लिए परिजनों के साथ व्हील चेयर पर जिला परिषद में पहुंचे। जहां पर कलेक्टर कैलाशचंद वर्मा ने उन्हें शपथ दिलाई। नामांकन भरने के बाद 14 जनवरी को लकवे का अटैक आने से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद से ही उदयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इस वार्ड का आधा भाग रेलमगरा आधा आमेट पंचायत समिति में आता है। वोटिंग दूसरे तीसरे चरण में 22 30 जनवरी को हुई थी। इनके सामने कांग्रेस के पुष्कर न्याती चुनाव लड़े थे। सत्यनाराण खुद भाजपा कार्यकर्ता हैं इनके सामने चुनाव लड़ने वाले पुष्कर के पिता पूर्व सरपंच रह चुके हैं। राजौरा ने 9 से 12 जनवरी के बीच नामांकन भर दिया था। 13 को इन्हें पार्टी से टिकट मिलना फाइनल हुआ था। नाम फाइनल होने के बाद एक ही दिन चुनाव प्रचार कर पाए और अगले ही दिन लकवे का अटैक गया। राजौरा चुनाव प्रचार में ज्यादा वक्त नहीं दे पाए। इसके बावजूद वे कांग्रेस के पुष्कर न्याती से 3010 वोटों से जीते।
चुनाव प्रचार पार्टी कार्यकर्ताओं परिवार के सदस्यों के जिम्मे ही रहा। मतगणना के दिन भी वे उदयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें जीत की सूचना समर्थकों से अस्पताल में ही मिली थी। तब तबीयत खराब होने के कारण वे शपथ लेने के लिए नहीं सके थे।