आमेट: अरविंद कुंवर
निवासी: फलासिया,उम्र:37,शिक्षा:एमए
राजनीतिक परिचय: इनकेससुर पूर्व में सरपंच रहे, खुद गृहिणी हैं। वार्ड 14 से कांग्रेस की दीपिका को 1985 मतों से हराकर सदस्य बनी थी।
प्रत्येकपंचायत का विकास कराएंगे
पंचायतसमितिकी पहली महिला प्रधान अरविन्द कुंवर ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता प्रत्येक ग्राम पंचायत का विकास करवाने पर रहेगी। गांवों में सीसी रोड, पेयजल, विद्युतीकरण, शिक्षा, स्वच्छता के काम करवाए जाएंगे।