पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अरविन्द कुंवर बनी आमेट की पहली महिला प्रधान

अरविन्द कुंवर बनी आमेट की पहली महिला प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खमनोर में भाजपा ने खोला खाता, शोभा नेतृत्व करेंगी

भीम पंचायत समिति में बागड़ी का निर्विरोध हुआ निर्वाचन

सातों प्रधान भाजपा के,देवगढ़ में अपनी ही पार्टी के दावेदार से मुकाबला

राजसमंद में सबसे युवा 21 साल की रीना चुनी गईं

राजसमंद.जिले कीसातों पंचायत समितियों में भाजपा समर्थित प्रधान चुने गए। प्रधान के बाद अब भाजपा रविवार को होने वाले उप प्रधान के चुनाव में जुट गई है। देर रात तक उप प्रधान के लिए नामों पर सर्वसम्मति बनाई जाती रही।

भीम। पंचायत समिति में नव निर्वाचित प्रधान को शपथ दिलाते हुए।

खमनोर। प्रधान पद की शपथ लेतीं शोभा पुरोहित। साथ में सांसद, विधायक।

खमनोर|55 सालके इतिहास में पंचायत समिति में भाजपा की शोभा पुरोहित पहली प्रधान बनी।

प्रधान के लिए भाजपा से वार्ड तीन की सदस्य शोभा कांग्रेस से विधायक कल्याणसिंह चौहान की भतीजी वार्ड 16 से निर्विरोध सदस्य बनीं दीपिका राजपूत ने नामांकन किया। दीपिका को चार मत मिले। भाजपा की शोभा को 17 मत मिले। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जितेंद्र ओझा ने जीत की घोषणा की। सभी 21 सदस्यों ने वोट डाले। कांग्रेस का कोई बड़ा नेता नहीं आया, जबकि भाजपा प्रत्याशियों को विधायक कल्याणसिंह चौहान अपनी गाड़ी में बैठाकर लाए। सांसद हरिओमसिंह राठौड़ सहित अनेक जिले के भाजपा नेता उपस्थित थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत पर जोरदार नारेबाजी की और पटाखे छोड़े।

भीम|नरेंद्र बागड़ीनिर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुए। 16 ही सीटें भाजपा जीत कर आई है। इसके बाद से प्रधान की तस्वीर भी साफ हो गई। भीम विधायक नरेंद्र कुमार बागड़ी के करीबी होने से उनका नाम ही फाइनल माना जा रहा था। अंत में बागड़ी के नाम पर ही मुहर लग गई। इसके चलते ओर किसी ने भी नामांकन नहीं किया था। सुबह 10 बजे पंचायत समिति कार्यालय में 16 वार्डों के नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक हुई। 11 बजे नामांकन पंचायत समिति सदस्य प्रधान सीट के लिए अपना नामांकन भरने के लिए एक मात्र वार्ड नंबर 3 के पंचायत समिति सदस्य नरेन्द्र बागड़ी ने अपना नामांकन सौंपा। दोपहर एक बजे नरेंद्र सिंह बागड़ी को भीम का 11वां प्रधान घोषित किया गया। इस दौरान भाजपा विधायक हरिसिंह रावत पंचायत समिति के बाहर पहुंचे जहां पर कार्यकर्ता प्रधान का स्वागत करने पहुंचे।

लिए ढोल-नगाड़ों एवं फूल-मालाओं के साथ पहुंचे।

राजसमंद। प्रधान के लिए रीना कुमावत एसडीएम को आवेदन करती करते हुए।

आमेट। नवनिर्वाचित प्रधान को शपथ दिलवाते उपखंड अधिकारी।

राजसमंद. 21साल की रीना कुमावत राजसमंद की 13वीं प्रधान चुनी गईं है। यहां 17 में से 15 सीटें भाजपा महज 2 सीटें कांग्रेस जीतकर आई है। रीना तीसरी महिला और अब तक की सबसे युवा प्रधान है। प्रधान की सीट इस बार ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुई है। पंचायत समिति में इस बार भाजपा में 3 ओबीसी महिलाएं जीत कर आईं। पूर्ण बहुमत होने के बावजूद पार्टी में प्रधान चुनने को लेकर भी काफी खींचतान हुई। ग्रामीण क्षेत्र से पार्टी के कार्यकर्ता मीना पूर्बिया को प्रधान बनाने की मांग कर रहे थे। वहीं कुमावत समाज रीना को प्रधान बनाने पर अड़ा हुआ था। दोनों के नामों पर खींचतान भी काफी चली। अंत में भाजपा को कुमावत समाज की रीना के नाम पर सहमति बनानी पड़ी। इसी साल राजसमंद नगर परिषद के चुनाव भी हैं।

परिषद क्षेत्र में कुमावत समाज बाहुल्य है, इस लेकर भाजपा समाज को भी नाराज नहीं करना चाह रही थी।



आमेट। आमेटपंचायत समिति में 12वीं पहली महिला प्रधान भाजपा समर्थित अरविंद कुंवर निर्विरोध चुनी गई है। इस बार पंचायत समिति के 15 वार्ड में भाजपा ने 11 वार्ड जीते हैं। जबकि 3 वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। मात्र एक वार्ड में कांग्रेस का प्रत्याशी जीता है। ऐसे में कांग्रेस की तरफ से किसी ने नामांकन भी नहीं किया। कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं होने से अरविंदकुंवर को निर्विरोध प्रधान चुना गया।

पंचायत समिति में इस बार प्रधान की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई थी ऐसे में अरविंद कुंवर को एक मात्र प्रधान की दावेदार माना जा रहा था। विधायक सुरेंद्र सिंह ने भी अरविंद के नाम पर मुहर लगा दी थी। नामांकन के दौरान पंचायत समिति कार्यालय के बाहर भाजपा के कई कार्यकर्ता पहुंचे। प्रधान चुनते ही नारेबाजी शुरू हो गई।