पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भालू का आतंक, पकडऩे की मांग

भालू का आतंक, पकडऩे की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमेट| तहसीलके नजदीक के गांव डेगाना के ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर एक पखवाड़े से आतंक मचा रहे भालू से निजात दिलवाने की मांग की है। गांव के शंकरलाल, सुरेश गमेती, भोलीराम, प्रकाश, धुलदास, गणेशलाल, हुक्माराम ने ज्ञापन में बताया कि डेगाना के समीप आवरीमाता स्थल के आसपास जंगलों में पिछले 15 दिनों से जंगली जानवर भालू ने आतंक मचा रखा है। माताजी के स्थान पर भी जानवर द्वारा तोड़फोड़ कर दी गई है। यह हर शाम को 8 बजे आवरीमाता स्थल पर जाता है। इससे ग्रामीणों में भारी दहशत बनी हुई है। ग्रामीण रात को अपने घरों से बाहर भी नहीं निकल पाते हैं। ज्ञापन में ग्रामीणों ने प्रशासन से भालू को पकडऩे की मांग की है।