पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉडल स्कूल में शिक्षण कार्य विधिवत शुरू हुआ

मॉडल स्कूल में शिक्षण कार्य विधिवत शुरू हुआ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंभलगढ़| स्वामीविवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल कुंभलगढ़ में शिक्षण कार्य विधिवत शुरू हुआ। धर्मनाडी स्थित स्कूल के नवीन भवन का उद्घाटन उपखण्ड अधिकारी अरविंद सेंगवा ने फीट काट कर किया। इसके बाद विद्यालय प्रांगण में गायत्री परिवार द्वारा हवन किया गया विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहन शंकर आमेट ने सभी छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुकुट बिहारी थे। विशिष्ट अतिथि उपप्रधान नारायण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमसुख शर्मा, तलादरी सरपंच लक्ष्मण सिंह, मेवाड़ युवा मण्डल के अध्यक्ष किशन पालीवाल, डा. सुधीर शर्मा थे कार्यक्रम में अभिवावक परिषद के सदस्य भी उपस्थित थे।