स्कूल का मार्ग दुरुस्त करने की मांग
आमेट|राजस्थान शिक्षकसंघ शाखा के पूर्व सभाध्यक्ष खेमसिंह चारण ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर नगर के विवेकानन्द मॉडल स्कूल का मार्ग दुरुस्त कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि उक्त मार्ग का मार्ग बहुत ही उबड़-खाबड़ है। इससे विद्यार्थियों को आने-जाने में बहुत ही परेशानी हो रही है। स्कूल में पानी फ्लोराइडयुक्त होने से बच्चों के पेट में दर्द, उल्टी की शिकायत रहती है। ज्ञापन में दोनों शिकायतों का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।