पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाना बनाते वक्त झुलसी महिला की मौत

खाना बनाते वक्त झुलसी महिला की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| आमेटक्षेत्र के जिलोला गांव निवासी झुलसी विवाहिता ने मंगलवार सुबह उदयपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसको लेकर थाने में मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी दिलीपसिंह ने बताया कि जिलोला निवासी सीतादेवी (36) प|ी नन्दलाल की मौत हो गई। वह सोमवार शाम पांच बजे चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान वह खड़ी होकर सामान उतारने लगी तो अचानक कपड़ों में आग लग गई। थोड़ी ही देर में पूरे कपड़ों में आग लगने से पर शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आग बुझाई लेकिन तब तक वह झुलस गई थी। उसे आमेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर कर दिया था।