- Hindi News
- नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत
नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत
लावासरदारगढ़| उपतहसील मुख्यालय स्थित पुराना बस स्टैंड पर ठेकेदार द्वारा बनाए जा रहे नाला निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री उपयोग में लेने पर ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्टर आमेट एसडीएम को ज्ञापन भेज कर निर्माण कार्य की जांच एजेंसी से कराने की मांग की है। उन्होंने घटिया सामग्री लगाने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी होने पर इसको दुरुस्त करा दिया जाएगा। सरदारगढ़ निवासी किशनलाल, जगदीश चन्द्र, शांतीलाल, मोहनलाल, दिनेशचंद्र, रतनलाल, बाबूलाल, चंद्रप्रकाश सहित अन्य ग्रामीणों की ओर से दिए ज्ञापन में बताया गया है कि लोक निर्माण विभाग आमेट के अधिन पुराने बस स्टैंड पर नाला निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का शिकायत है कि निर्माणाधीन नाले की साइड में डाले गए सरिये जाली तथा गिट्टी सही गुणवत्ता की काम में नहीं ली गई। साईड की दीवारों पर प्लास्टर तक नहीं किया गया है। नाले के कुछ हिस्से पर मात्र तीन इंच गिट्टी ही डाली गई। आरसीसी के सरिये बाहर निकले हुए हैं। यह सरिये कभी भी किसी के लिए जान लेवा साबित हो सकते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि नाले की उपरी सतह के समतल नहीं होकर ऊंची नीची बनी है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच तुरन्त कराये जाने की मांग की है।
नाले का ऐसे किया जा रहा निर्माण।
^काम में कहीं कोई कमी रही होगी तो उसे तत्काल ठीक करा दिया जाएगा। बाकी निर्माण कार्य निविदा की शर्तों के अनुसार ही हुआ है। केआरमीणा, सहायकअभियंता, लोक निर्माण विभाग, आमेट