- Hindi News
- मारवाड़ मावली आने वाली ट्रेन ढाई घंटे लेट, यात्री हुए परेशान
मारवाड़-मावली आने वाली ट्रेन ढाई घंटे लेट, यात्री हुए परेशान
राजसमंद/आमेट| मारवाड़से मावली की ओर आने वाली शाम की ट्रेन अपने निश्चित समय से ढाई घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन लेट होने से आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों की मावली से ट्रेन मिस हो गई। ट्रेन सुबह में मारवाड़ जाने के दौरान भी दो घंटा देरी से पहुंची थी। बताया गया कि मावली से मारवाड़ जाने के दौरान कामली घाट स्टेशन पर दो डिब्बे जोड़ने के कारण ट्रेन लेट हुई। गुरुवार सुबह मावली से मारवाड़ जाने वाली ट्रेन अपने निश्चित समय पर साढ़े छह बजे रवाना हुई। यह ट्रेन 11 बजे कामली घाट रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जहां पर दो अतिरिक्त डिब्बे पड़े हुए थे। इन डिब्बों को मावली से मारवाड़ वाली ट्रेन के साथ जोड़ने में दो घंटे से भी ज्यादा का समय लग गया। ट्रेन यह अतिरिक्त डिब्बे लेकर मारवाड़ एक घंटा देरी से पहुंची। जहां से इस ट्रेन का रोजना दो बजे मावली के लिए वापसी का समय होता है। लेकिन ट्रेन मावली के लिए निश्चित समय से लेट रवाना हुई। शाम को मावली से मारवाड़ जाने वाली ट्रेन की क्रासिंग नौ बजे चारभुजा रोड (आमेट) में दिया गया।
बसों में सफर करना पड़ा यात्रियों को
ट्रेन लेट होने से यात्रियों की मुम्बई, इंदौर, चित्तौड़ की यात्रा करने वाले यात्रियों की ट्रेन निकल गई। देवगढ़ निवासी सतीश कुमार पडियार ने बताया कि मावली से मुम्बई के लिए ट्रेन पकड़नी थी। लेकिन आमेट में ट्रेन ने लेट कर दिया। यहां से ट्रावेल्स बस से अहमदाबाद आगे का सफर तय करना पड़ेगा। इसी तरह कुंवारिया रेवले स्टेशन पर गोपाल लाल चित्तौड़ जाने के लिए मारवाड़ से आने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। बस मार्ग से यात्रा करनी पड़ी। मंगलवार को भी मावली से सुबह मारवाड़ की ओर जाने वाली ट्रेन करीब आधा घंटा देरी से मावली रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी।