पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देसूरी की नाल में ट्रैक्टर पलटा, 7 लोगों की मौत, 34 घायल

देसूरी की नाल में ट्रैक्टर पलटा, 7 लोगों की मौत, 34 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्सल टूटते ही मचा कोहराम

चारभुजा-देसूरीमार्ग पर शनिवार शाम पंजाब मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से इसमें सवार दाे महिलाओं समेत सात जनों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग घायल हो गए। इनमें से एक महिला ने देसूरी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। सभी भील समाज के थे। ये देसूरी से राजसमंद जिले के आमेट में ढेलाणा भैरुजी के मंदिर पर दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान देसूरी की नाल में मोड़ पर ट्रैक्टर के बड़े पहिए वाला एक्सल टूटने से हादसा हुआ। ट्रैक्टर में 41 लोग बैठे थे।

हादसा शाम सात बजे हुआ। इसमें रिछेड़ हाल देसूरी निवासी गणेश सिंह (40), देसूरी निवासी ट्रैक्टर चालक बंशीलाल (30) पुत्र प्रताप भील, लापी निवासी भंवर (25) पुत्र शंकरलाल भील, चंपा (45) पुत्र भूरा भील, देसूरी निवासी मीरा (50) प|ी बद्रीलाल भील की मौत हो गई। घाणेराव सादड़ी निवासी एक महिला और 12 साल के बच्चे की पहचान देर रात तक नहीं हो पाई। मीरा की मौत देसूरी अस्पताल में हुई। छह के शव चारभुजा सीएचसी लाए गए। ट्रैक्टर में पाली जिले के देसूरी के पास लापी, घाती, विरमपुरा, घाणेराव आसपास के गांवों के लोग बैठे थे। ट्रैक्टर में 41 लोग सवार थे।

पंजाब मोड़ पर एक्सल टूटने से हुआ हादसा

देसूरी. देसूरीघाट सेक्शन में ट्रैक्टर का पहिया निकलने के बाद हुई दुर्घटना के बाद मौके पर पड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली। हादसे में दाे महिलाओं समेत सात जनों की मौत हो गई। फोटो: भास्कर

देसूरी. चारभुजाअस्पताल में उपचार के लिए लाए गए घायल।