- Hindi News
- देसूरी की नाल में एक घंटे तक होती रही चीख पुकार
देसूरी की नाल में एक घंटे तक होती रही चीख-पुकार
ये हुए घायल
8 किमी में सड़क बदहाल, मौतों के बाद भी लापरवाही
ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे लहुलूहान लोगों की चीख-पुकार से रात को देसूरी की नाल गूंज उठी। मौके पर अंधेरा और लोगों के कराहने की आवाजें, ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे लोग बचाने के लिए चीख-चिल्ला रहे थे। हादसे के बाद देसूरी की नाल में कुछ ऐसा ही मंजर दिखा। हादसे का पता चलते ही चारभुजा और दूसरी तरफ देसूरी से लोग घटनास्थल के लिए दौड़ पड़े। ट्रैक्टर के नीचे लोगों के क्षत-विक्षत शव दबे हुए थे तो कुछ लहुलुहान हालत में बेसुध पड़े थे। हादसे की सूचना पर सात किलोमीटर दूर चारभुजा से कुछ लोग वाहन लेकर मदद के लिए पहुंचे। घायल करीब आधे घंटे तक तड़पते रहे। मानवतों का गुड़ा, झीलवाड़ा, चारभुजा से पहुंचे लोगों वाहन के ड्राइवरों ने ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। ट्रॉली के नीचे दबने वालों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर के आगे भी दो-चार जने बैठे थे, इन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी। एक्सल टूटने से ट्रॉली ट्रैक्टर से करीब सौ मीटर दूर जा गिरी। ट्राली के पीछे के दोनों पहियों के एक्सल टूटने से टायर दूर जा गिरे।
हिमाचल चौराहा अस्पताल, चारभुजा सीएचसी की 108 एंबुलेंस से घायलों को चारभुजा सीएचसी ले जाया गया। देसूरी की एंबुलेंस से कुछ लोगों को देसूरी अस्पताल भी ले गए। कुछ लोग अपने निजी वाहनों से भी घायलों को अस्पताल ले गए।
मदद के लिए ये पहुंचे
मदद के लिए मौके पर जिला उप प्रमुख मदन गुर्जर, थानाधिकारी घनश्यामसिंह देवड़ा, कुंभलगढ़ थानाधिकारी दिलीपसिंह, तहसीलदार गोपालकृष्ण जोजन, भाजपा के युवा मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि गोपाल गुर्जर, झीलवाड़ा के प्रदीप सिंह, लक्ष्मण गुर्जर, प्रदीप नंदवाना सहित स्थानीय लोग पहुंचे।
जेसीबी मशीन से ट्रॉली को उठाया, फिर निकाले शव
जेबीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली को सही कर एक-एक कर शव निकाले। हृदय विदारक दृश्य देखकर शव उठाने वालों लोगों के हाथ कांप गए। चारभुजा देसूरी की तरफ वाहनों की कतारें लग गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर वाहन मंगवाए। शनिवार को हादसे के दौरान 2007 में हुए हादसों को याद कर दिया।
राजसमंद। हादसे की सूचना पर कलेक्टर कैलाशचंद वर्मा आरके अस्पताल पहुंचे। पीएमओ डॉ. सीएल डूंगरवाल रात करीब 7.30 बजे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायला लिया। पुलिस उपाधीक्ष