हुंकार हिंदू संगम की तैयारी बैठक
सरदारगढ़ खंड से जाएंगे 11 हजार कार्यकर्ता
लावासरदारगढ़ . विश्वहिन्दू परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत 3 जनवरी को बालकृष्ण स्टेडियम पर होने वाले हिन्दू संगम में सरदारगढ़ खण्ड के करीब 50 गांवों के 11 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। विहिप के आमेट प्रखण्ड सह मंत्री कैलाश सुथार के अनुसार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है।
इसमें सरदारगढ़ खण्ड से यशवंत खटीक, कैलाश सुथार, पीरुलाल वैष्णव, पनोतिया मण्डल से मक्खनसिंह, रमेश लोहार, शंकरलाल जाट, लोढिय़ाणा मण्डल से रमेश गुर्जर, डालचन्द तेली, नरेन्द्र सोनी, मुरडा़ मण्डल से मोहनलाल कुमावत, बोधमल, शिवचरण, ओलना खेडा़ मण्डल से भैरुसिंह, गोकलसिंह करणसिंह को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
राजसमंद . विश्वहिंदू परिषद की बैठक में उपस्थित सदस्य।