पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर बोले, प्रोजेक्ट बनाकर शीघ्र लगाओ रिफ्लेक्टर, सड़क का लेवल सुधारो

कलेक्टर बोले, प्रोजेक्ट बनाकर शीघ्र लगाओ रिफ्लेक्टर, सड़क का लेवल सुधारो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल में 24 घंटे बिजली, 12 बेड लगाने के निर्देश

अस्पताल को 24 घंटे खुला रखने का प्रस्ताव भेजेंगे

घायलों की स्थिति में सुधार

राजसमंद/कुंभलगढ़| कलेक्टरकैलाशचंद्र वर्मा देसूरी की नाल में बीती रात हादसे की घटना को लेकर रविवार सुबह चारभुजा-देसूरी मार्ग स्थित पंजाब मोड़ देखने पहुंचे। उन्होंने विकट मोड़ के आसपास रिफ्लेक्टर लगाने, सड़क का लेवल सही करवाने के निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त सड़क के हालात देखकर हादसे रुकवाने को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए है।

ये दिशा-निर्देश भी दिए

अस्पतालके निरीक्षण के बाद कलेक्टर पंजाब मोड़ पर गए। माेड़ पर खाई देखकर वे बोले, ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिर जाती तो ज्यादा लोगों की जान जा सकती थी। उपप्रमुख गुर्जर ने बताया कि पंजाब मोड़ पर अंधेरा होने से वाहन चालकों को कुछ दिखाई नहीं देता है। ऐसे में गाडिय़ां सीधे पहाड़ी से टकरा जाती है। कलेक्टर ने घटनास्थल के आसपास रिफ्लेक्टर लगाने की बात कही। इसके लिए उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को रिफ्लेक्टर लगाने को कहा। घटनास्थल के पास सड़क का सही लेवल करवाने को कहा। निरीक्षण में सामने आया कि सड़क का लेवल ऊपर-नीचे होने से गाड़ियों का संतुलन बिगड़ जाता है। उन्होंने इंजीनियर को भराव कर सड़क का लेवल सही करने के आदेश दिए। मौके पर काफी चप्पल-जूते बच्चों के थे, इस पर कलेक्टर ने कहा कि घायलों में काफी बच्चे भी हैं।



2007वाले हादसे का घटनास्थल भी देखा: साल2007 में इसी रोड पर रामदेवरा जाते जातरुओं का ट्रक पलटने से हादसे में 89 लोगों की मौत हो गई थी। कलेक्टर ने उस स्थान को भी देखा।

कलेक्टर ने चारभुजा अस्पताल में छह अतिरिक्त बेड लगाने के निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ ने इनकी व्यवस्था सोमवार तक करवाने की बात कही है। अस्पताल में चौबीस घंटे बिजली सप्लाई मुहैया करवाने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों से बात करने का आश्वासन भी दिया है। वे हादसे को लेकर सुबह करीब 10.30 बजे चारभुजा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। उनके साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जीएल मीणा, आमेट पीडब्ल्यूडी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सीआर प्रेमी, जिला उपप्रमुख मदन गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य शिवराजसिंह भी उपस्थित थे। सीएमएचओ ने सोमवार तक बेड लगाने का आश्वासन दिया। सीएमएचओ ने कलेक्टर से अस्पताल