कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान
आमेट| नगरके हीरालाल देवपुरा राजकीय महाविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भंवरलाल प्रजापति के सानिध्य में हुआ। राष्ट्रीय योजना के एक दिवसीय शिविर में स्वयं सेवकों ने कॉलेज परिसर से देवगढ़ रोड स्थित बस स्टॉफ, लोकदेवी दशामाता के थान तक छात्र-छात्राओं ने संघन स्वच्छता कार्य किया गया। शिविर में छात्र संघ उपाध्यक्ष पूजा परिहार, घनश्याम पालीवाल, राजकुमार शर्मा, डिंपल चौहान, पायल जीनगर, ज्योति हाड़ा, कुलदीप सिंह, श्रवण जाट, विक्रमसिंह चुंडावत आदि ने भाग लिया।