- Hindi News
- वैष्णव आमेट शिक्षक संघ उप शाखा के अध्यक्ष बने
वैष्णव आमेट शिक्षक संघ उप शाखा के अध्यक्ष बने
आमेट। नगरके राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मित्र मंडल आमेट में रविवार को शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा के चुनाव निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार व्यास गोपाल शर्मा के सानिध्य में हुए। कार्यकारिणी के समस्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सभाध्यक्ष पद पर मोहनलाल जाट, उपसभाध्यक्ष शंकर लाल खटीक, अध्यक्ष मुकेश वैष्णव, मंत्री रघुवीर सिंह चुंडावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बख्तावर सिंह, उपाध्यक्ष छोटूलाल जीनगर, महिला उपाध्यक्ष पूनम अरोड़ा, मंत्री निधि बटवाल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, अध्यापक प्रतिनिधि अशोक कुमार खटीक, पंचायत समिति शिक्षक सद्ीक मोहम्मद, संस्कृत शिक्षक राजेंद्र कुमार गुर्जर को बनाया गया। 28 जिला महासमिति सदस्य एवं 5 प्रदेश महासमिति सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस अवसर पर सोहनलाल पारिक, मदनलाल पुरोहित, राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह चुंडावत, गोर्धन लाल पारिक, रामलाल मीणा, पप्पूराम मीणा, बन्नासिंह चौहान, कृष्णा यादव सहित ब्लॅाक के कई शिक्षक उपस्थित थे। चुनाव निर्वाचन अधिकारी ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुकेश वैष्णव