पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौशाला में पैंथर ने किया बछड़े का शिकार

गौशाला में पैंथर ने किया बछड़े का शिकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमेट|कस्बे से5 किमी दूर बाण्डा में पैंथर ने तीसरी रात भी शिकार किया। गौशाला से बुधवार रात को तीसरे दिन भी पैंथर ने गाय के बछड़े का शिकार कर लिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। श्रीरामदेव गौशाला के व्यवस्थापक अम्बालाल ने बताया कि गांव के आसपास पिछले कई दिनों से पैंथर जंगल में घूम रहा है। इसको पकडऩे की मांग ग्रामीणों द्वारा पूर्व में कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद वन विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पैंथर पिछले तीन दिनों से लगातार रात को गौशााला में दीवार कूद कर अन्दर घुस आता है। गौशाला से तीन दिन से एक-एक मवेशी का शिकार कर रहा है। पैंथर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।