पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच ने संभाला पद, एम्बुलेंस की घोषणा की

सरपंच ने संभाला पद, एम्बुलेंस की घोषणा की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खमनोर|सगरुण ग्रामपंचायत के सरपंच किशनसिंह राजपूत (चदाणा) ने गांव में एम्बुलेंस देने की घोषणा की है। उनका कहना है कि वे सरकार की ओर से खुद को मिलने वाला मानदेय नहीं लेकर सरकार से मिलने वाले पैसों में और स्वयं का वेतन अपनी ओर से मिलाकर गरीबों असहायों के इलाज में लगाएंगे।

बुधवार को पदभार ग्रहण करने के दौरान उन्होंने ग्रामीणों के सामने यह बात कही। एम्बुलेंस पड़ोसी पंचायत सलोदा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रखी जाएगी। वहां से सलोदा, सगरूण या आसपास के क्षेत्रों में बीमार चिकित्सा की इमरजेंसी सुविधा के रूप में काम में लिया जाएगा। इस दौरान बीडीओ बीएस मीणा, सगरूण के पूर्व सरपंच तेजसिंह सोलंकी, सचिव जितेंद्रसिंह झाला सहित दो सौ ग्रामीण उपस्थित थे। सरपंच किशन सिंह मुंबई में व्यवसाय करते हैं। झौर|लोढिय़ाणामेंसरपंच पारस कुंवर उपसरपंच अणछी देवी गुर्जर ने पदभार संभाला। सचिव जगदीशचन्द्र गर्ग ने बताया कि पूजा अर्चना की गई। सरपंच ने ग्रामीणों को पंचायत क्षेत्र के गांवों में विकास की बात कही। इस दौरान पूर्व सरपंच मांगीलाल आमेटा, कालूराम सेन, गिरधारीसिंह, मदनसिंह, चुन्नीलाल, किशनलाल, शिवलाल गायरी सहित ग्रामीण उपस्थित थे। आमेट|ग्रामपंचायतराछेटी के सरपंच सुशीला गुर्जर ,उप सरपंच समुन्द्रसिह चुण्डावत एवं वार्ड पंचों ने मुहूर्त में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम सचिव बजरंग लाल, पूर्व सरपंच मंागीलाल ढोली, सुरेश कुमार रेबारी, जय श्री बागोरा सहित बड़ी संख्या मेंं ग्रामीण मौजूद थे। लावासरदारगढ़|ग्रामपंचायतजेतपुरा के सरपंच हरिसिंह राव ने मुहूर्त में नवें सरपंच का पद भार सम्भाला। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष शांतीलाल बोहरा थे। विशिष्ट अतिथि उप सरपंच भगवानलाल माली, गोटूसिंह, पूर्व उप सरपंच बग्गाराम रेबारी, केशुलाल जाट, रामलाल जाट, लक्ष्मण लोहार, प्रभुलाल रेबारी, हीरालाल माली थे। सभी वार्डपंच, सचिव वरदीचन्द कुमावत, पटवारी जोरावरसिंह राव सहित ग्रामीण भी उपस्थित थे। राजसमंद|पसुंदपंचायत के सरपंच बंशीलाल सालवी ने सांसद हरिओम सिंह राठौड़ के आतिथ्य में पदभार संभाला। पूर्व उपप्रधान सुरेश जोशी, उपसरपंच गोविन्द प्रजापत उपस्थित थे। इस दौरान पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, पूर्व उप प्रधान सुरेश जोशी, पूर्व चेयरमेन महेश पालीवाल, जिला मंत्री गोपाल कृष्ण पालीवाल, पूर्व जिला महामन्त्री श्रीकिशन पालीवाल, मधुप्रकाश लड्ढा, पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष प्रवीण नन्दवाना, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, जवाहर जाट, भैरु नन्दवाना सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।