रेलमगरा में रीडिंग कैंपेन कार्यशाला
रेलमगरा|ब्लॉक केराजकीय उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक स्कूल के संस्था प्रधानों की रीडिंग कैम्पेन कार्यशाला शुक्रवार सुबह 10 बजे से पंचायत समिति सभागार में रखी जाएगी। इस कार्यशाला में कक्षा 1 8 तक के लिए सीसीई, रीडिंग कैम्पेन एवं शिक्षक मूल्यांकन का आमुखीकरण कार्य किया जाएगा।
बच्चों को फल बांटे
झौर|गांवकेउमावि के 95 छात्र छात्राओं को आमेट के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवराजसिंह शक्तावत की ओर से का फल वितरण किया गया। बच्चों को स्वच्छता पर विशेष तौर से ध्यान रखने के लिए कहा गया। इस दौरान कार्यवाहक संस्था प्रधान रूपलाल गुर्जर, कजोड़ीमल शर्मा, प्रकाशचन्द्र, बद्रीलाल जाट, जयसिंह मीणा, शिवप्रसाद व्यास उपस्थित थे।