पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला की मौत, चार साल की बच्ची घायल

महिला की मौत, चार साल की बच्ची घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमेट | आमेट-भीलवाड़ा मार्ग पर मासिंगपुरा गांव के पास बाइक स्लिप होने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बैठी उसकी बेटी घायल हो गई। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया। ग्राम वरजाल निवासी बालूराम बलाई अपनी प|ी कैलाशी बाई (25) चार वर्षीय पुत्री दिव्या के साथ मोटरसाइकल से रायपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में मासिंगपुरा के पास क्षतिग्रस्त मार्ग पर मोटरसाइकल का संतुलन बिगड़ने से स्लिप हो गई। मोटर साइकल पर सावर कैलाशी बाई की नीचे गिरने से मौत हो गई। पुत्री दिव्या को चोटें आने से आमेट अस्पताल से राजसंमद रेफर कर दिया गया।