पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरक्षण के लिए 14 से 20 के बीच होगी लाॅटरी

आरक्षण के लिए 14 से 20 के बीच होगी लाॅटरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू

राज्यनिर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार सरपंच वार्ड पंचों के आरक्षण के लिए लॉटरी संबंधित क्षेत्र के उपखंड अधिकारी ही निकालेंगे। आरक्षण तय करने के लिए 14 से 20 दिसंबर के बीच लॉटरी निकालने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। जिले में पंचायत समितिवार यह प्रक्रिया इस बीच की किन तारीखों में होगी, इसके लिए नोट शीट तैयार हो रही है।

निर्वाचन विभाग द्वारा अभी पंचायतराज चुनाव के लिए मतदान की तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन ये चुनाव अगले माह में होना तय मानकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन विभाग अब लॉटरी निकालने के संबंध में तैयारी कर रहा है। प्रांरभिक संकेत के अनुसार जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों प्रधानों के लिए लॉटरी जिला मुख्यालय और सरपंच, वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी उपखंड मुख्यालयों पर निकाली जा सकती है। निर्वाचन विभाग इसी अनुरूप पूरा कैलेंडर बनाने की तैयारी कर रहा है। तारीखें इस हिसाब से भी तय की जा रही है कि विधायक या अन्य जनप्रतिनिधि अपने निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले सभी पंचायत समितियों पर लॉटरी प्रक्रिया में शामिल हो सकें। आरक्षण का आधार साल 2011 की जनगणना चक्रानुक्रम के अनुसार ही रहेगा। नई पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों में भी यही नियम लागू होगा। जिला और संबंधित पंचायत समिति क्षेत्र के उपखंड अधिकारी आफिस स्तर पर पांच साल पहले जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचों, वार्डपंचों के वार्डों में आरक्षण की स्थिति, जनसंख्या, आरक्षण संबंधी सूचनाएं एकत्रित करने की कवायद चल रही है। साल 2011 की जनगणना के आंकड़े एकत्रित कर शीटें तैयार कराई जा रही है। इधर, कलेक्टर कैलाशचंद वर्मा ने बताया कि महिला आरक्षण 50 प्रतिशत रहेगा। जिले में 14 से 20 के बीच आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी।

ऐसी है हमारे गांव की सरकार के जनप्रतिनिधियों की स्थिति

>सातपंचायत समितियां है जिले में

> 204 ग्राम पंचायतें

> 25 वार्ड जिला परिषद सदस्य के लिए

> 7 पंचायत समितियां हैं जिले में

> 118 पंचायत समिति सदस्यों के होंगे चुनाव

> 204 ग्राम पंचायतों के लिए चुनेंगे सरपंच

> राजसमंद पंचायत समिति में सदस्य 17, ग्राम पंचायतें 29

> आमेटपंचायत समिति में सदस्य 15, ग्राम