- Hindi News
- 3 व्याख्याताओं के जिम्मे चल रहा कॉलेज, 19 में से 14 पद रिक्त
3 व्याख्याताओं के जिम्मे चल रहा कॉलेज, 19 में से 14 पद रिक्त
व्याख्याता ही कर रहे लिपिक का काम
कस्बेका श्रीहीरालाल देवपुरा राजकीय कॉलेज महज तीन व्याख्याताओं के भरोसे चल रहा है। 19 में से 14 पद रिक्त हैं। इस कारण कोर्स पूरा नहीं हो पा रहा है। कॉलेज की प्रशासनिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। कनिष्ठ लिपिक के 8 पद रिक्त होने के कारण ऑफिस के कामकाज भी व्याख्याता के भरोसे हैं। स्टाफ के लिए जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कॉलेज में व्याख्याताओं सहित 19 पद स्वीकृत है। इनमें से प्राचार्य की पोस्ट ही खाली चल रही है। इस कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। कॉलेज में अर्थशास्त्र, भूगोल, हिन्दी, एबीएसटी, राजनीति विज्ञान के व्याख्याताओं, लेखाकार, कनिष्ठ लिपिक के 10 में से 8 पद रिक्त हैं। कॉलेज में साल 1999 से शारीरिक शिक्षक नहीं है। इससे खेल गतिविधियों का संचालन ही नहीं हो पा रहा है। पुस्तकालयाध्यक्ष साल 1999 से नहीं है। इससे विद्यार्थियों को पुस्तकों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पुस्तकालयाध्यक्ष का पद रिक्त होने से लाखों की किताबें कक्ष में पड़ी धूल चाट रही है। कॉलेज में 5 में से 4 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद रिक्त हाेने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कॉलेज में 545 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। इनको पढ़़ाने का जिम्मा महज 3 व्याख्याताओं पर है।
विभाग को लिखा है
^कॉलेजमें व्याख्याओं, अन्य कर्मचारियों के पद रिक्त पदों के बारे में आयुक्त कॉलेज शिक्षा एवं पदेन शासन सचिव जयपुर को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। फिर भी समस्या बरकरार है। रामजीलाल कार्यवाहक प्राचार्य, श्रीहीरालालदेवपुरा कॉलेज आमेट
^काॅलेजमें व्याख्याओं, कर्मचारियों के रिक्त पदों के बारे में मैंने राज्य के शिक्षा मंत्री को पत्र देकर अवगत करवाया है। कुछ ही समय में रिक्त पदों को भरवा दिए जाएंगे। सुरेन्द्रसिंहराठौड़, विधायककुंभलगढ़
^कॉलेजकी समस्या समाधान के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस तरफ छात्रसंघ अध्यक्ष को ध्यान देना चाहिए। पूजापरिहार, छात्रसंघउपाध्यक्ष, कॉलेज आमेट
^कॉलेजमें व्याख्याओं के रिक्त पदों के बारे में राज्य सरकार एवं आयुक्त शिक्षा सचिव को ज्ञापन भेजे गए हैं। समस्या शीघ्र हल नहीं होने पर आन्दोलन शुरू किया जाएगा। घनश्याममेवाड़ा, अध्यक्षछात्रसंघ, कॉलेज आमेट
कॉलेज में 10 में से 8 कन