- Hindi News
- 14 हजार बच्चों में से 600 कुपोषित चर्मरोगी, 900 में दांतों की बीमारियां
14 हजार बच्चों में से 600 कुपोषित चर्मरोगी, 900 में दांतों की बीमारियां
आगे भी जारी रहेंगे जांच शिविर
किस ब्लॉक में कितने बच्चे हुए बीमार
जिलेके 181 स्कूलों 90 आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले 14 हजार विद्यार्थियों में से 600 बच्चे कुपोषण चमड़ी की बीमारियों से पीडि़त हैं। 900 बच्चे किसी किसी रूप में दंत रोग से ग्रस्त पाए गए हैं। आंकड़े चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी में स्वास्थ्य की जांच के दौरान सामने आए हैं। स्वास्थ्य जांच शिविर अभी जिले के कई और स्कूल आंगनबाडिय़ों में लगने हैं। जांच कर डॉक्टर विद्यार्थियों अध्यापकों को स्वास्थ्य की देखभाल में बरती जाने वाली सावधानियां, घरेलू नुस्खे भी बता रहे हैं।
राज्य सरकार के निर्देश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत टीम स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। स्कूलों में 14 से 30 नवंबर तक जांच के दौरान 900 बच्चे दांत के रोगों, 300 कुपोषण, 300 बच्चे चर्म रोग, 200 कान संबंधी बीमारी, 150 बच्चे आंख तथा 300 बच्चे अन्य बीमारियों से पीडि़त पाए गए हैं। यह स्थिति 14 से 30 नवंबर तक के शिविरों में सामने आई है। दांत, चर्म, कान, आंख की बीमारी कुपोषण से पीडि़त बच्चों को सीएचसी जिला अस्पताल पर रेफर किया है, जहां पर इनका निशुल्क इलाज किया जाएगा। बाकी बच्चों को मौके पर ही दवाई दी गई। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले के सभी स्कूलों में स्वास्थ्य की जांच होने तक ये आंकड़े काफी बढ़ जाएंगे।
स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगी जांच
^राष्ट्रीयबाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। जिले के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों पर जांच की जाएगी। अब तक की जांच में 900 बच्चे दंत रोग के पाए गए हैं। बच्चों में कुपोषण, चर्म रोग, कान आंखों संबंधी बीमारी पाई गई है। जिले में अगले दिनों भी विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच जारी रहेगी। जीएलमीणा, सीएमएचओ,राजसमंद
बच्चों को हरी सब्जियां, फल खिलाएं
^खाने-पीनेका ध्यान नहीं रखने से बच्चे कुपोषण से ग्रसित हो जाते हैं। माता पिता को इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। बच्चों को प्रतिदिन हरी सब्जी, सलाद फ्रूट खिलाना चाहिए। माता पिता को बच्चों की सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रतिदिन बच